Sunday, February 19, 2017

बहराइच कैसरगंज के देवलखा मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली

Tags

नूर आलम वारसी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बहराइच के कैसरगंज के देवलखा में जनसभा को किया संबोधित 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बहराइच में  एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा, कांग्रेस गठबंधन और बसपा पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने यूपी में भाजपा की सरकार बनने पर भ्रष्टाचार को समाप्त कर सुशासन लाने और अध्यादेश लाकर यांत्रिक कत्लखाने बंद करने की बात कही।
बहराइच  के देवलखा केसरगंज  में भारत माता जी जय से अपना संबोधन शुरू करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा की यूपी का चुनाव किसी दो व्यक्तियों में से एक को पसंद या नापसंद करने का चुनाव नही है। बल्कि यह चुनाव प्रदेश की तश्वीर को बदलने का चुनाव है। शाह ने जनता से सवाल करते हुए कहा की सपा, बसपा के चक्कर में कब तक पड़े रहोगे। सीएम अखिलेश यादव के काम बोलता है स्लोगन का मजाक उड़ाते हुए अमित शाह ने  कहा की गाँव में सडक नही, रोजगार नही, बिजली नही,  माताएं-बहने सुरक्षित नही और सीएम कहतें हैं की काम बोलता है। अखिलेश सूबे की जनता के आँख में धूल झोंक रहे है।
शाह ने सपा, बसपा पर निशाना साधते हुए कहा की बीते 15 साल में इनकी सरकारो ने विकास ने नामपर यूपी के किसानो को सबसे ज्यादा ठगा है केन्द्र सरकार की किसान बीमा योजना उतर प्रदेश में चाचा भतीजे के बीच कामिसन न तय हो पाने के कारण परवान न चढ सकी  इससे किसानो का हक मारा गया और अखिलेश बाबू कहते है की काम बोलता है !
भाजपा के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा की यूपी में सरकार आई तो किसानो का कर्ज माफ़ होगा। किसानो को ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा। बालिकाओं की इंटर तक की शिक्षा मुफ्त होगी। इसके साथ ही जिस दिन भाजपा का सीएम शपथ लेगा उसी रात के 12 बजे से यूपी में यांत्रिक कत्ल खाने बंद करने का अध्यादेश लायेगे। यूपी में अब जानवरों के खून नही दूध दही की नदियाँ बहेंगी। गरीब की जमीन को दबंगो से मुक्त करायेंगे। बालिकाओ को सुरक्षा देने के लिए एंटी रोमियो दल बनायेंगे।सपा सरकार में धर्म पूंछकर लैपटाप दिया जाता है हम इस प्रथा को समाप्त करेंगे और सभी मेधावी छात्रों को  लैपटाप देंगे ! नौकरी के लिए इंटरव्यू की जरुरत नही होगी​​​​​​​​ अच्छे नंबर लाने वाले को घर बैठे मिलेगी नौकरी।
सर्जिकल स्ट्राइक पर राहुल गाँधी की टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा की राहुल बाबा की आँख पर इटालियन चश्मा चढ़ा है। कांग्रेस की सरकार में सीमा पर गोलीबारी की शुरुआत और अंत पाकिस्तान करता था। लेकिन मोदी की सरकार में शुरुआत पाकिस्तान करता है और उसका अंत भारत करता है। हमारी सरकार में ईट का जवाब पत्थर से दिया जाता है गोली की जगह गोले से हमारी सेना पाकिस्तान को जावाब देती है ! हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर उडी हमले का बदला लिया। देश की मोदी सरकार ने यूपी में विकास के लिए 1 लाख करोड़ रुपया सालाना के हिसाब से दिया। लेकिन उस पैसे से अखिलेश ने अपना और सैफई का विकास किया।
उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा की एक सरकार देश की आपने बनाई, अब दूसरी सरकार यूपी में बनाइए फिर विकास देखिये। डबल इंजन लगेगा तो विकास को रफ्तार मिलेगी।

Welcome to nn voive
EmoticonEmoticon

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();