Friday, March 3, 2017

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 08 अप्रैल को

Tags

नूर आलम वारसी 
बहराइच । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश श्रीमती प्रेम कला सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्ग निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सिविल कोर्ट परिसर बहराइच में 08 अप्रैल 2017 को प्रातः 10ः00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है।  
यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/सिविल जज (सी.डि.) ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लम्बित आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 पराक्रम्य लिखत अधिनियम, बैंक वसूली वादों, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, वैवाहिक वादों, श्रम वादों, भूमि अधिग्रहण वादों, विद्युत एवं जल बिल विवाद (चोरी से सम्बन्धित विवादों सहित), सर्विस में वेतन सम्बन्धित विवाद, सेवानिवृतिक लाभों से सम्बन्धित विवाद, अन्य सिविल वादों (किराया, सुखाधिकार, व्यायादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद) तथा प्रीलिटिगेशन धारा 138 पराक्रम्य लिखत अधिनियम, अन्य आपराधिक शमनीय वाद व अन्य सिविल वादों का अधिकाधिक संख्या में निस्तारण किया जायेगा। प्राधिकरण की सचिव ने वादकारियों से इस आयोजन का अधिकाधिक लाभ उठाये जाने की अपील की है।

Welcome to nn voive
EmoticonEmoticon

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();