नूर आलम वारसी
बहराइच। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 282-बलहा (अ.जा.) के लिए भारतीय जनता पार्टी से अक्षयवर लाल, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 283-नानपारा के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से वारिस अली, भारतीय जनता पार्टी से श्रीमती माधुरी वर्मा, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 284-मटेरा के लिए ए0आई0एम0आई0एम0 से मो0 अकीउल्ला, भारतीय जनता पार्टी से अरूण वीर सिंह, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 285-महसी के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अली अकबर, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 286-बहराइच के लिए शिवसेना से रजवन्त सिंह, बहुजन समाज पार्टी से अजीत प्रताप सिंह, भारतीय जनता पार्टी से श्रीमती अनुपमा जायसवाल, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 287-पयागपुर के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से भगतराम, भारतीय जनता पार्टी से सुभाष त्रिपाठी तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 288-कैसरगंज के लिए आल इण्डिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लमीन से दानिश जमील, भारतीय जनता पार्टी से मुकुट बिहारी, मौलिक अधिकार पार्टी से हरिश्चन्द्र विश्वकर्मा द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है।
उल्लेखनीय है कि जारी अधिसूचना के अनुसार 02 से 09 फरवरी 2017 तक (सार्वजनिक अवकाश से भिन्न) पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे के बीच नामांकन-पत्र दाखिल किये जा सकते हैं।
Welcome to nn voive
EmoticonEmoticon