उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग ने पहले चरण की वोटिंग से पहले कई अफसरों को हटाया दिया है। आबकारी आयुक्त भवनाथ को हटाया गया है। मृत्युंजय कुमार नारायण आयुक्त बने। IG सुरेंद्र कुमार भगत को वाराणसी से हटा कर उनकी जगह असीम अरुण वाराणसी जोन के नए आईजी बनाए गए है। बरेली जोन के IG विजय सिंह मीना को हटाकर उनकी जगह विजय प्रकाश को बरेली जोन का नया IG बनाया गया है।
दो DIG भी बदले..
गोरखपुर रेंज के शिवसागर सिंह की जगह नीलाब्जा चौधरी नए DIG बने। वहीं, DIG धर्मवीर की जगह उदय शंकर जायसवाल आजमगढ़ रेंज के DIG बने।
चार जिलों के DM भी बदले...
DM बहराइच अभय कुमार की जगह अजय दीप सिंह की नियुक्ति हुई।
DM कन्नौज अशोक चंद्र की जगह जयप्रकाश सागर की नियुक्ति हुई।
DM देवरिया श्रीमती अनीता श्रीवास्तव की जगह अबरार अहमद की नियुक्ति हुई।
DM सोनभद्र चंद्र भूषण की जगह प्रमोद कुमार की नियुक्ति हुई।
छ: जिलों के एसपी भी बदले...
SP हरदोई राजीव मल्होत्रा की जगह चंद्र प्रकाश की नियुक्ति हुई।
SP गाजीपुर अरविन्द सेन की जगह सुभाष चंद्र दुबे की नियुक्ति हुई।
SP फतेहपुर बलिकरन सिंह यादव की जगह उमेश कुमार सिंह की नियुक्ति हुई।
SP जालौन डॉ. राकेश सिंह की जगह स्वप्निल ममगेन की नियुक्ति हुई।
SP पीलीभीत सभाराज की जगह देवरंजन वर्मा की नियुक्ति हुई।
SP बहराइच सालिगराम वर्मा की जगह डॉ. मनोज कुमार की नियुक्ति हुई
Welcome to nn voive
EmoticonEmoticon