Monday, February 27, 2017

बहराइच जनपद का मतदान प्रतिशत रहा 59.52 प्रतिशत

नूर आलम वारसी 
बहराइच । विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 अन्तर्गत पाॅचवे चरण में सम्पन्न होने वाले मतदान के लिए जनपद में अवस्थित सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रातः 07ः00 बजे से मतदान का श्रीेगणेश हुआ। 
जनपद की अलग-अलग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्येक 02 घण्टे में हुए मतदान प्रतिशत की बात की जाय तो प्रातः 07ः00 बजे से प्रातः 09ः00 बजे के बीच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 282-बलहा (अ.जा.) में 11.65, वि.स.नि. क्षेत्र-283 नानपारा में 11.56, वि.स.नि. क्षेत्र-284 मटेरा में 12.87, वि.स.नि. क्षेत्र-285 महसी में 11.57, वि.स.नि. क्षेत्र-286 बहराइच में 12.46, वि.स.नि. क्षेत्र-287 पयागपुर में 10.89 तथा वि.स.नि. क्षेत्र-288 कैसरगंज में 12.56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल मतदान का औसत 11.94 प्रतिशत रहा। 

इसी प्रकार प्रातः 09ः00 बजे से प्रातः 11ः00 बजे के बीच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 282-बलहा (अ.जा.) में 27.16, वि.स.नि. क्षेत्र-283 नानपारा में 27.10, वि.स.नि. क्षेत्र-284 मटेरा में 26.20, वि.स.नि. क्षेत्र-285 महसी में 27.40, वि.स.नि. क्षेत्र-286 बहराइच में 26.40, वि.स.नि. क्षेत्र-287 पयागपुर में 25.70 तथा वि.स.नि. क्षेत्र-288 कैसरगंज में 25.80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल मतदान का औसत 26.54 प्रतिशत रहा।
इसी प्रकार प्रातः 11ः00 बजे से अपरान्ह 01ः00 बजे के बीच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 282-बलहा (अ.जा.) में 36.10, वि.स.नि. क्षेत्र-283 नानपारा में 39.80, वि.स.नि. क्षेत्र-284 मटेरा में 39.20, वि.स.नि. क्षेत्र-285 महसी में 40.20, वि.स.नि. क्षेत्र-286 बहराइच में 37.38, वि.स.नि. क्षेत्र-287 पयागपुर में 37.50 तथा वि.स.नि. क्षेत्र-288 कैसरगंज में 39.80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल मतदान का औसत 38.57 प्रतिशत रहा।
इसी प्रकार अपरान्ह 01ः00 बजे से अपरान्ह 03ः00 बजे के बीच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 282-बलहा (अ.जा.) में 50.25, वि.स.नि. क्षेत्र-283 नानपारा में 52.40, वि.स.नि. क्षेत्र-284 मटेरा में 52.40, वि.स.नि. क्षेत्र-285 महसी में 51.80, वि.स.नि. क्षेत्र-286 बहराइच में 52.80, वि.स.नि. क्षेत्र-287 पयागपुर में 49.84 तथा वि.स.नि. क्षेत्र-288 कैसरगंज में 51.64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल मतदान का औसत 51.59 प्रतिशत रहा।
इसी प्रकार अपरान्ह 03ः00 बजे से मतदान के समाप्ती तक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 282-बलहा (अ.जा.) में 57.61, वि.स.नि. क्षेत्र-283 नानपारा में 58.64, वि.स.नि. क्षेत्र-284 मटेरा में 61.07, वि.स.नि. क्षेत्र-285 महसी में 60.93, वि.स.नि. क्षेत्र-286 बहराइच में 64.23, वि.स.नि. क्षेत्र-287 पयागपुर में 56.94 तथा वि.स.नि. क्षेत्र-288 कैसरगंज में 57.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल मतदान का औसत 59.52 प्रतिशत रहा।

कुछ बूथो पर छुटपुट समस्याओं के साथ पांचवे चरण का मतदान सकुशल सम्पन्न !

नूर आलम वारसी 
बहराइच : जिले में सातों विधानसभा में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा छिटपुर घटनाओं के साथ मतदाता अपने घरों से निकलकर मतदान करने जा रहे हैं पुलिस फोर्स ने मतदान स्थलों पर मुस्तैदी से तैनात हैं  सपा भाजपा व बसपा पार्टियों में त्रिकोणीय लड़ाई दिखाई पड़ रही है सातों  विधानसभाओं में मतदान बहुत शांतिपूर्वक ढंग  रहा है मतदाता काफी हर्षो









ल्लास के साथ मतदान बूथों पर जाकर अपने मत का प्रयोग करते दिखे   कुछ अराजकता फैलाने वाले लोगो ने जबरन मतदाता का वोट डालने का मामला सामने आया हालांकि  जैसे ही शिकायत दर्ज कराई मौके जोनल मजिस्ट्रेट पहुंचे और मामले को शांत कराया लोगों से अपील की कि वह शांति पूर्वक अपना मतदान करें  बाकी मतदान स्थलों पर किसी प्रकार का  विवाद उत्पन्न ना हो सका 


मतदान शुरू होते ही पुरुष महिलाएं बुजुर्ग तथा यूवाओं में खासा उत्साह दिखा मतदान के मद्देनजर बुजुर्गों ने मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया ऐसे में कई ऐसे बुजुर्ग देखे गये जिनको समस्या होते हुए भी  वो  मतदान करने का अवसर उन्होंने नही छोड़ा एक नेत्रहीन महिला ने भी अपने मत का प्रयोग किया एक बुजुर्ग व्यक्ति ने मतदान के प्रति उत्साह तो दिखाया लेकिन उसका नाम वोटर लिस्ट में न होने से वो आपने घर को मायूश लौटा !
 बजे तक सदर सीट पर लगभग 65 परसेंट वोटिंग........

कुछ जगह पर चिन्ह पर बटन दबाने पर अन्य चिन्ह की पर्ची निकलने से मतदातों में असन्तुस्टी.नानपारा मटेरा और महसी के कई बूथो पर दिखी अव्यवस्था,कहि EVM उल्टे तो कहि मतदान केंद्र के अंदर परिषर में बन रही थी पर्चिया बीएलओ के कारनामे भी हुए उजागर जिन्दा इंसानो को मुर्दा बना विलोपित में किया दर्ज.कई बूथों पर एक समुदाय के वोटरों के नाम गायब होने से मची अफरा तफरी,,,,

                                                                                                                                                                                                                                                                           ( मतदान के बाद उत्साहित युवा

Sunday, February 26, 2017

मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियाजिलाधिकारी ने की शत-प्रतिशत मतदान की अपील

शान्ति पूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारिया पूरी
नूर आलम वारसी
बहराइच : विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 के निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए 676 वाहनों से मतदान पार्टियों को मदतान केन्द्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। जो अपने गन्तव्य की ओर पहुच रही हैं। चुनाव प्रक्रिया को शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए 198 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 22 ज़ोनल मजिस्ट्रेट तैनात किये गये हैं जो भ्रमणशील रहकर कानून व्यवस्था के साथ-साथ मतदान प्रक्रिया का जायज़ा लेते रहेंगे। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों द्वारा मतदान केन्द्र पर पहुचने वाली पोलिंग पार्टियों के मानदेय का भुगतान किया जा रहा है।
आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए एफएस, एसएस की 63 टीमें लगायी गयी हैं जो रात भर भ्रमण करके आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करायेंगी यह टीमें मतदान के दिन भी अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर अवैध वाहनों व अन्य गतिविधियों के संचालन पर सतर्क दृष्टि बनाये रखेंगी। किसी भी क्षेत्र में अनाधिकृत वाहन पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। विधानसभा वार कन्ट्रोल रूम की स्थापना कर दी गयी है जिनके नम्बरों पर निर्वाचन से सम्बन्धित शिकायतें दर्ज करायी जा सकती हैं।
जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने जनपद के सम्मानित मतदाताओ से अपील की है कि लोकतंत्र के महापर्व के अवसर पर 27 फरवरी 2017 को प्रातः 0700 बजे से साय 0500 बजे के सम्पन्न होने वाले मतदान में शत-प्रतिशत मतदान कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 के मतदान के लिए ऐसे सभी मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं, वह फोटोयुक्त मतदाता पहचान-पत्र, प्रमाणित मतदाता पर्ची अथवा आयोग द्वारा दिये 11 विकल्पों के सहारे मतदान कर सकते हैं।
आयोग द्वारा निर्धारित किये गये विकल्पों की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार 27 फरवरी 2017 को सम्पन्न होने वाले मतदान के दिन मतदान में प्रतिरूपण को रोकने की दृष्टि से मतदान के समय मतदाता को अपनी पहचान सिद्ध करने के लिए अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा, परन्तु ऐसे मतदाता जो अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए निर्धारित किये गये 12 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेज़ों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अजयदीप सिंह ने बताया कि वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेज़ों के रूप में पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेन्स, राज्य/केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र में उपक्रमों/पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गये फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंकों/डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, आयकर पहचान पत्र (पैन कार्ड), आधार कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर), मनरेगा जाब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज़ एवं निर्वाचन तंत्र द्वारा जारी प्रमाणिक फोटो मतदाता पर्ची प्रस्तुत की जा सकेगी।

बहराइच जिला कारागार में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर

नूर आलम वारसी 
बहराइच । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश श्रीमती प्रेमकला सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्ग निर्देशन में जिला कारागार बहराइच में विशेष/अपर सिविल एवं सत्र न्यायाधीश (ई.सी. एक्ट) नरेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेश के अनुपालन में आयोजित शिविर को सम्बोधित करते हुए विशेष/अपर सिविल एवं सत्र न्यायाधीश (ई.सी. एक्ट) नरेन्द्र कुमार सिंह ने 265(ए) से 265(एल) तक सीआरपीसी 1973 की धारा के अन्तर्गत प्ली बारगेनिंग के माध्यम से दोनों पक्षकारों के मध्य समझौता कराकर रिहा करने सम्बन्धी जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि इससे वैमनस्ता समाप्त होती है और आगे भी सभी पक्ष आराम से रह सकते हैं। श्री सिंह बन्दियों का आहवान्ह किया कि विधिक सेवा अन्तर्गत संचालित कार्यक्रमों का अधिकाधिक लाभ उठायें। 
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/सिविल जज (सी.डि.) श्रीमती अर्चना रानी ने उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विधिक सेवायें जो समस्त न्यायालयों/प्राधिकरणों/अधिकरणों/आयोग के समक्ष विचाराधीन मामलों में उपलब्ध करायी गयी विभिन्न जानकारियों के साथ-साथ प्ली बारेगेनिंग के माध्यम से भी प्राप्ति के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उप जेलर रवीन्द्र नाथ सरोज ने ‘‘नदियाॅ चलें चलै री धारा’’ के माध्यम से बन्दियों को उपदेशात्मक गीम के माध्यम से सुधारात्मक उपदेश देकर नागरूक किया गया। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रकाश नरायन सिन्हा ने बन्दियों को प्ली बारगेनिंग विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए आहवान्ह किया कि इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठायें। 
शिविर का संचालन करते हुए शिक्षक रईस अहमद सिद्दीकी ने बन्दियों को जानकारी दी कि दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 265(ए) वह व्यवस्था है जिसमें सज़ा कम हो सकती है। अभियुक्त द्वारा अपने ऐसे अपराध को स्वीकार कर लेता है जिसमें अधिकतम सज़ा 07 वर्ष से अधिक नहीं है तो ऐसी स्थिति में अभियुक्त प्ली बारगेनिंग सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकता है। उनहोंने बताया कि प्ली बारगेनिंग एक समझौता है जिसके अन्तर्गत अभियुक्त कम सज्त्रा के बदले अपने द्वारा किये गये अपराध को स्वीकार करके और पीड़ित व्यक्ति को हुई हानि और मुकदमा के न हुए व्यय की क्षतिपूर्ति करके कठोर सज़ा से बच सकता है। कार्यक्रम के दौरान लोक गायक बनवारी लाल कश्यप ने बेटी बचाव बेटी पढ़ाव, महिला सशक्तिकरण, लोक अदालत, पर्यावरण, स्वास्थ्य सेवाओं सम्बन्धी प्रेरक लोकगीत प्रस्तुत किये गये। 
कार्यक्रम के अन्त में जेल अधीक्षक ललित मोहन पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए जेल मैनुअल, नामिनल रोल आदि की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर अपर सिविल जज (अवर खण्ड) कु. रूमा, जेलर सुरेश कुमार सिंह, जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा लाल चन्द्र सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे। 

सपा बसपा ने उत्तर प्रदेश मे किया दल दल ,अब कीचड़ मे कमल खिलेगा-राज नाथ

सुदेश कुमार
(बहराइच) पयागपुर : उत्तर प्रदेश में अब बेटियों का जन्म अभिशाप नहीं वरदान  माना जायेगा। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर बेटी के जन्म होने पर परिवार को ₹50 हजार का बांड सरकार देगी ।यह कहना था भारत के गृह मंत्री और भारत भाजपा के स्टार प्रचारक राजनाथ सिंह का।
श्री सिंह शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के पयागपुर विधानसभा के प्रत्याशी सुभाष त्रिपाठी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करने आए थे ।उन्होंने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत का देश में सम्मान बढ़ा है। भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। भाजपा की किसी नेता के दामन पर कोई दाग नहीं है ।उन्होंने पाकिस्तान द्वारा उड़ी सेक्टर में 17 सैनिकों की निर्मम हत्या के बाद भारतीय जवानों के द्वारा पाकिस्तान के घर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की घटना को याद दिलाते हुए कहा कि यह चिट्ठी वाली नहीं कार्य वाली सरकार है ।जबकि उत्तर प्रदेश में कहा जाता है कि काम बोलता है उन्होंने कहा कि काम बोलना नहीं चाहिए, काम जमीन पर दिखना चाहिए ।उन्होंने बड़े ही चुटीले अंदाज जनता से सवाल जवाब करते हुए पूछा यहां की सड़के तो ठीक होगी। खेतों को पानी मिल रहा होगा। बिजली  मिल रही होगी और सरकार के विकास कार्यों का लाभ जनता को मिल रहा होगा ।जनता ने श्री सिंह के सारे प्रश्नों का उत्तर हाथ हिला कर ना में दिया ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक नेता ने चुनाव शुरू होते ही खटिया पकड़ ली थी और बाद में साइकिल पर बैठ गए ।जिससे पापा ने पंचर किया और चाचा ने चैन और फ्री ही तोड़ दिया। सपा बसपा कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश को दलदल बना दिया। कीचड़ ही कीचड़ बना दिया ।जिसमें कमल के सिवा कुछ नहीं खिल सकता।श्री सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनते ही कृषको के फसली ऋण माफ़ होंगे।युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण देने के बाद रोजगार हेतु सरकार सहायता देगी।इसके पूर्व बीजेपी प्रत्यासी सुभाष त्रिपाठी ने श्री सिंह का स्वागत करते हुए पयागपुर व् विशेश्वर गंज को श्रवस्ती से बहराइच में मिलाने की बात दिलायी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के योगेंद्र सिंह ,आलोक रस्तोगी राजकुमार यादव, गुरु शरण शर्मा, सहित तमाम ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने समाजवादी पार्टी का दामन छोड़ कर बीजेपी का दामन थाम लिया।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब चंद्र शुक्ल व् हिम्मत बहादुर सिंह,जिला उपाध्यक्ष रण विजय सिंह,राजा पयागपुर जयेन्द्र विक्रम सिंह   गंगवल स्टेट के राजा उदय प्रताप सिंह,निशंक त्रिपाठी,जय चंद्र सिंह ,यज्ञराम सिंह मित्र सेन सिंह ,सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी व् कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।


सपा, बसपा,कांग्रेस व पाकिस्तान पर जमकर बरसे गृहमंत्री

बहराइच बौडी : गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि बौंडी में बड़े दिनों बाद आया हूँ, आपने फूल माला पहनाकर स्वागत किया है पिछली बार जब मैं मुख्यमंत्री था तो आया था तब घाघरा की कटान से यह क्षेत्र जूझ रहा था हमने स्पर बनवाए,खैरा,बेड़नापुर को जिला से जोड़ने के लिए  पुलिया बनवाई  दो राजकीय इंटर कालेज खुलवाए । अब आप बताइए सपा, बसपा ने किसानों को क्या दिया । मुख्यमंत्री ने जनता से सवाल किया की  किसान को पानी मिलता है क्या , बिजली आती है क्या सड़कें सही है क्या ,  स्कूल अच्छे चलते हैं क्या, अस्पताल में दवाई मिलती है क्या । जनता ने कहा कुछ नही  बिजली बिल आती है क्या इस पर जनता बोली हाँ । सपा और बसपा का सफाया होने के बाद ही उत्तर प्रदेश के ‘अच्छे दिन’ आएंगे। शनिवार को 3 बजकर 45 मिनट पर राजनाथ ने यहां महसी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश्वर सिंह के समर्थन में बौंडी के रतनपुर में सर्वजीत सिंह बाग में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा,  अच्छे दिन कहाँ आये। यह पूछने वालों (मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती) के परिवार के अच्छे दिन आये किन्तु प्रदेश के नहीं आये।’ उन्होंने जनता से इस चुनाव में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को जड़ से उखाड़ फेंकने की अपील करते हुए कहा कि सपा बसपा का सफाया होने के बाद ही उत्तर प्रदेश के अच्छे दिन आएंगे। राजनाथ ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए उरी हमले को कायराना हमला करार दिया और कहा कि रात के समय पाक ने कायरतापूर्ण हमला किया और सैनिकों को मारा, जिसका हमने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं पाकिस्तान गया था, जहां मेरे विरोध में नारे लगाये गये थे। फिर भी मैंने उन्हीं की धरती पर उनकी पोल खोली।’ राजनाथ ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की चुटकी ली, ‘राहुल कहते हैं कि उनके पास काफी मसाला है और जब वह बोलेंगे तो भूचाल आ जायेगा पर अब तक हवा भी नहीं आयी है। अगर उनके पास कुछ है तो पोल खोलें । राहुल ने खाट सभा शुरू की । जब खाट लुट गई तो अखिलेश की साईकिल पर सवार हुए लेकिन मुलायम ने उसकी हवा निकाल दी , चाचा शिवपाल ने चेन खींच ली अब यह साईकिल लखनऊ कैसे जाएगी पता नहीं ।’  अखिलेश बोलते हैं काम बोलता है । काम बोलता नहीं दीखता है । सपा कांग्रेस गठबंधन, बसपा ने प्रदेश में कीचड़ फैलाया है उसमे कमल खिलेगा । गृह मंत्री ने उत्तर प्रदेश को देश की राजनीतिक दिशा तय करने वाला और इतिहास रचने वाला बताते हुए कहा कि केन्द्र में भाजपा की सरकार बना कर उत्तर प्रदेश की जनता ने पूर्ण बहुमत की गैर कांग्रेसी सरकार बनायी और इतिहास रच दिया। इसमें यूपी की 80 में से भाजपा को 73 सींटें मिली । हमे केंद्र में बैठाकर कुर्ता तो पहना दिया अब यूपी में जिताकर पजामा पहना दीजिए । उन्होंने कहा कि ढाई साल में भाजपा के किसी भी नेता पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं है। सपा, बसपा व कांग्रेस के कई नेताओं पर भृष्टाचार का मुकदमा चल रहा है और सीबीआई जाँच कर रही है । ‘सपा बसपा और कांग्रेस के लोग हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर उंगली उठाते हैं जिन्होंने दुनिया भर में देश का सिर ऊंचा किया है।’ यदि हमारी सरकार बनी तो बेटियों को 50 हजार का बॉन्ड मिलेगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा। किसानों को शून्य फीसदी पर फसली ऋण दिया जाएगा  । गृहमंत्री ने 4 बजकर 23 मिनट पर अपना भाषण समाप्त किया और दिल्ली रवाना हुए । भाजपा की जनसभा में लखीमपुर खीरी के सांसद अजय मिश्र टेनी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, रिसिया चेयरमैन राजेश निगम, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह संचित, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महसी ब्रजेश्वर सिंह, कुलभूषण सिंह, करुणाशंकर दीक्षित, महाराजदीन मिश्र, वन्दना मिश्र, अखण्ड प्रताप सिंह , सुरेन्द्र सिंह, ब्रजेश गुप्ता,वागीस मिश्र,भरतलाल पाण्डेय,विजय मिश्र,जितेंद्र सिंह,ओमकार नाथ चौरसिया,सर्वजीत सिंह,जगज्जीत सिंह,भीम सिंह आदि बड़े नेता और हजारों लोग मौजूद रहे ।

मतदाता जागरूकता रैली का हुआ आयोजन।

मो0अरशद
बहराइच -पयागपुर क्षेत्र  स्थित इंदिरा मेमोरियल कॉलेज दीप नारायण सिंह इंटर कॉलेज से मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमे मतदाता जागरूकता सम्बन्धी दर्जनों नारे छात्रो द्वारा लगा कर मतदाताओ को जागरूक करने का प्रयत्न किया गया जो विद्यालय प्रांगड़ से शुरू होकर विकासखंड, भूपगंज बाजार, रेलवे स्टेशन होते हुए पुनः विद्यालय प्रांगड़ में पहुच सम्पन्न हुई।
इस दौरान प्रधानाचार्य रणजीत सिंह सैकड़ो छात्र छात्राओ सहित अध्यापक व अध्यापिकाए उपस्थित रहे।

बहराइच में बसपा प्रत्याशी का हुआ रोड शो 

सुदेश कुमार 
विधानसभा पांचवे चरण के मतदान के लिए बस कुछ ही समय शेष है ऐसे में सभी दल एड़ी से चोटी का जोर लगाने में कोई कमी कसर नही छोड़ रहे है  बंद हुए चुनाव प्रचार के पहले सभी दलों की ओर से शक्ति प्रदर्शन किया गया जंहा एक ओर भाजपा के स्टार प्रचारक सांसद मनोज तिवारी ने रोड शो किया वंही दूसरी ओर बसपा के स्थानीय प्रत्याशी अजीत प्रताप सिंह ने रोड शो कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया उनके साथ हजारो की संख्या में समर्थकों ने हिस्सा लेकर शहर के विभिन्न मार्गों पर रोड शो किया !

बहराइच में सांसद व अभिनेता मनोज तिवारी का हुआ रोड शो 

नूर आलम वारसी
विधान सभा चुनाव जैसे जैसे करीब आता जा रहा है वैसे वैसे जनपद में बड़े नेताओ का आगमन हो रहा है जनता को लुभाने के लिए नेता नये नये वादे और दावे कर रहे है लेकिन क्या नेताओं द्वारा किये गये जा रहे वादे पूरे हो पाएंगे ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा !
विधान सभा चुनाव के मद्देनजर आज बहराइच की भाजपा प्रत्याशी अनुपमा जायसवाल के समर्थन में भाजपा के दिल्ली सांसद मनोज तिवारी ने रोड शो किया और जनता से भाजपा को वोट देने की अपील की और उन्होंने कहा की इस बार उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी इस लिए आप भाजपा को वोट दे ।

प्रत्येक विधानसभा के लिए निर्वाचन कन्ट्रोल रूम में स्थापित किये गयेे दूरभाष नम्बर

नूर आलम वारसी 
बहराइच । विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 के मतदान को निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ई-गवर्नेन्स सेल में स्थापित निर्वाचन कन्ट्रोल रूम/शिकायत प्रकोष्ठ में जनपद में अवस्थित सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अलग-अलग दूरभाष नम्बर स्थापित किये गये हैं, जो चैबिसों घण्टे (राउण्ड-द-क्लाक) कार्य कर रहे हैं। 

यह जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी विद्या शंकर सिंह ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-282 बलहा (अ.जा.) के लिए दूरभाष नम्बर 05252-239844, वि.नि.क्षेत्र 283-नानपारा के लिए 05252-239842, वि.नि.क्षेत्र-284 मटेरा के लिए 05252-239819, वि.नि.क्षेत्र-285 महसी के लिए 05252-239841, वि.नि.क्षेत्र 286-बहराइच के लिए 05252-239810, वि.नि.क्षेत्र 287-पयागपुर के लिए 05252-239845 तथा वि.नि.क्षेत्र 288-कैसरगंज के लिए 05252-239847 नम्बर स्थापित किये गये हैं। श्री सिंह ने बताया कि उपरोक्त नम्बरों के अतिरिक्त निर्वाचन कन्ट्रोल रूम/शिकायत प्रकोष्ठ में पूर्व में स्थापित दूरभाष नम्बरों 05252-236485 व 05252-233471 पर कोई भी व्यक्ति किसी भी समय निर्वाचन से सम्बन्धित अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 
श्री सिंह ने बताया कि आयोग द्वारा दी गयी व्यवस्था के अनुसार शिकायत प्रकोष्ठ के अतिरिक्त आरओ के स्तरों पर भी कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है। उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-282 बलहा (अ.जा.) के लिए स्थापित कन्ट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 05253-232003, वि.नि.क्षेत्र 283-नानपारा के लिए 05253-232211, वि.नि.क्षेत्र-284 मटेरा के लिए 05252-232897, वि.नि.क्षेत्र-285 महसी के लिए 9454416036 व 9454416040, वि.नि.क्षेत्र 286-बहराइच के लिए 05252-233672, वि.नि.क्षेत्र 287-पयागपुर के लिए 05252-220412 तथा वि.नि.क्षेत्र 288-कैसरगंज के लिए 05251-254031 नम्बर स्थापित किये गये हैं। चुनाव के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों तथा निर्वाचन के लिए नियुक्त किये गये सामान्य, व्यय एवं पुलिस प्रेक्षकों के नम्बरों पर भी शिकायतें दर्ज करायी जा सकती हैं तथा शिकायतों पर की गई कार्यवाही भी कन्ट्रोल रूम के अधिकारियों से जानी जा सकेंगी। 
चुनाव से सम्बन्धित कन्ट्रोल रूम/शिकायत प्रकोष्ठ पर उम्मीदवार द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान आचार-संहिता का उल्लंघन, निर्धारित संख्या से अधिक वाहनों का प्रयोग, भाड़े पर लाये लोगों को रैलियों और जुलूसों में शामिल करना, बिना अनुज्ञा के चुनाव प्रचार में वाहनों का प्रयोग, चुनाव में खर्च की सूचना न देना या कम खर्च की सूचना देना, वोटरों को रिझाने के लिए नकद रूपये या सामान बाॅटना, वोटरों को शराब/नशे की सामग्री बाॅटना, वोटरों को टोकन देना, एस.एम.एस. भेजना, राजनैतिक कार्यकर्ताओं और वोटरों को कैश बाॅटना, वोटरों को व्यक्ति विशेष को वोट देने के लिए दबाव डालना या वोट न देने के लिए धमकाना इत्यादि से सम्बन्धित शिकायतें दर्ज करायी जा सकेंगी। 
इसी प्रकार पब्लिक या प्राइवेट दीवारों को खराब करना, सरकारी तंत्र, स्टाफ वाहनों इत्यादि का दुरूपयोग, दूसरे लोगों द्वारा प्रत्याशी पर खर्च करना, समय सीमा के बाद लाउडस्पीकरों का प्रयोग, प्रत्याशियों द्वारा पेड-न्यूज़ छपवाना या प्रसारित कराना तथा मतदान के दिन के लिए मतदाताओं को लाना/ले जाना, राजनैतिक दलों द्वारा प्रचार, वोटरों का प्रतिरूपण, एजेंट के साथ मिलकर पोलिंग अधिकारियों से साॅठ-गाॅठ करना तथा वोटिंग प्रक्रिया की गोपनीयता को भंग करना इत्यादि से सम्बन्धित शिकायतें भी दर्ज करायी जा सकेंगी। 

वेबकास्टिंग कार्य के लिए सीएससी संचालकों को सौंपे गये टैबलेट

नूर आलम वारसी 
बहराइच । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के कुल बूथों के 10 प्रतिशत बूथों की वेबकास्टिंग किये जाने के लिए जनपद में प्रशिक्षित किये गये 250 सीएससी व्योमटेक के सेन्टर संचालकों को जिलाधिकारी अजयदीप सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार बहराइच में टेबलेट व अन्य आवश्यक दस्तावेज़ उपलब्ध कराये गये। इस अवसर पर सभी को जानकारी दी गयी कि 26 फरवरी को अपरान्ह 03ः00 बजे से 05ः00 बजे के मध्य वेबकास्टिंग कार्य की टेस्टिंग होनी है। 
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा. मनोज कुमार, मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विद्या शंकर सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एस.ए.एच. रिंज़वी, नोडल अधिकारी वेब कास्टिंग ईश्वर शुक्ला, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर सुमित तिवारी सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

फ्री एण्ड फेयर मतदान सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध: डीएम

नूर आलम  वारसी 
बहराइच : ज़ोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट बुलन्द हौसले के साथ निर्वाचन कार्य के लिए सौंपे गये उत्तरदायित्वों का निवर्हन करते हुए जनपद में फ्री एण्ड फेयर पोल सम्पन्न करायें। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का भली प्रकार से अध्ययन कर पूरी कड़ाई के साथ अनुपालन सुनिश्चित कराएं। सभी को ओवरकांफिडेंस से बचते हुए पूरे विश्वास के साथ तटस्थ और निष्पक्ष रहकर कार्यवाही करने की हिदायत दी गयी। 
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 के लिए नियुक्त किये गये ज़ोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस लाइन में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने उक्त निर्देश दिये। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया गया कि क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पूरी स्थिति की जानकारी प्राप्त करें, भ्रमण के दौरान सभी ज़रूरी लोगों, गांव के चैकीदार व लेखपाल इत्यादि ग्राम स्तरीय कर्मचारियों से बात कर गांव व क्षेत्र के बारे में फीड बैंक अवश्य प्राप्त कर लें। जिलाधिकारी ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट अपनी टीम के कैप्टन व मुखिया हैं इसलिए उन्हें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी के समय प्रत्येक सदस्य पूरी तैयारी के साथ जायें। 
जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी, गन्तव्य तक सुरक्षित पहुॅचने व समय से मतदान प्रारम्भ करने की सूचना समय से प्रेषित करेंगे। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया गया कि मतदान केन्द्र पर पोलिंग पार्टी व सुरक्षा कर्मियों के साथ ब्रीफिंग ज़रूर करें, पोलिंग पार्टी व सहायक कर्मचारियों का परिचय भी सुरक्षा कर्मियों से ज़रूर कराएं। सभी लोग ई.वी.एम. की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी व्यक्ति बूथ के अन्दर मोबाइल फोन के साथ प्रवेश न करें। पोलिंग एजेन्ट की गैर ज़रूरी आवाजाही पर भी प्रभावी अंकुश रखा जाय। सेक्टर मजिस्ट्रेट क्षेत्र के भ्रमण के दौरान यह भी सुनिश्चित करायेंगे कि आयोग द्वारा निर्धारित अवधि में चुनाव प्रचार व शराब की दुकाने पूर्णयता बन्द रहें। 
श्री सिंह ने सभी को निर्देश दिया कि किसी भी शिकायत की अनदेखी न की जाय। यदि कोई शिकायत प्राप्त हुई है तो उस के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करते हुए ज़रूरत के अनुसार उसे उच्चाधिकारियों के संज्ञान में भी लायें। सभी ज़ोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की जिम्मेदारी होगी कि मतदान केन्द्र के 200 मीटर की परिधि में अनावश्यक भीड़-भाड़ को एकत्र नहीं होने देंगे और मतदान के पश्चात ईवीएम को सुरक्षित स्ट्रांग रूम तक पहुॅचवायेंगे। मतदान प्रतिशत की सूचना नियमित रूप से 02 घण्टे के अन्तराल पर प्रेषित की जाय। 
जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक को निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य के लिए तैनात की गयी पोलिंग पार्टियों को ही भेजा जाय। यदि कोई बहुत अपरिहार्य परिस्थिति उत्पन्न होने पर ही किसी रिज़र्व कार्मिक को भेजा जाय। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों का आहवान्ह किया कि निर्वाचन कार्य को पूरी गम्भीरता से लें, इसमें किसी प्रकार की उदासीनता व लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रातः 07ः00 बजे से पूर्व अपने क्षेत्रान्तर्गत किसी एक मतदान केन्द्र पर पहुॅचकर अपने सम्मुख मतदान प्रक्रिया को प्रारम्भ करायेंगे।




पुलिस अधीक्षक डा. मनोज कुमार ने बताया कि प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ सेक्टर पुलिस अधिकारी भी तैनात किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन संचार व्यवस्था बाधित न हो इसके लिए मोतीपुर व कैसरगंज में 02 सबस्टेशन बनाये गये हैं। शैडो एरिया सहित सभी क्षेत्रों के लिए आवश्यकतानुसार हैंग ओवर रेडियो सेट के साथ-साथ स्टैटिक वायरलेस सेट लगाये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात किये जा रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में 08 बैरियर स्थापित किये गये हैं। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र के अधिकारियों के मोबाइल नम्बर अपने पास ज़रूर रखें और कोई बात होती है तो उसकी सूचना सम्बन्धित को तत्काल दें, ताकि त्वरित कार्यवाही की जा सके। सभी को ऐसे आतिथ्य सत्कार से दूर रहने का सुझाव दिया गया जिससे चुनाव की शुचिता प्रभावित हो सकती हो। 
पुलिस अधीक्षक ने सेक्टर मजिस्ट्रेट की हौसला अफज़ाई करते हुए कहा कि सभी लोग अपने क्षेत्र के एक्ज़ीक्यूटिव मजिस्ट्रेट हैं, इसलिए लाॅ एण्ड आर्डर पर प्रभावी नियंत्रण रखना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वतन्त्र और निष्पक्ष कार्यवाही से किसी भी परिस्थिति पर काबू पाया जा सकता है। क्षेत्र में ऐसे वाहनों पर कड़ा प्रतिबन्ध लगायें जो अनाधिकृत रूप से बिना किसी मकसद के बूथों पर आवाज़ाही करते पाये जाएं। डा. कुमार ने कहा कि जनपद में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपलब्ध है, आप सभी निर्भीक होकर आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें। 
प्रेक्षक बहराइच अम्लान आदित्य विश्वास ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि तत्काल क्षेत्र के भ्रमण पर निकल जायें ताकि सभी को अपने-अपने क्षेत्र के रास्तों और परिस्थितियों की जानकारी हो जाये। इससे मतदान दिवस के दिन काफी सुविधा होगी। उन्होंने क्षेत्र के भ्रमण के दौरान मतदान केन्द्रों पर आयोग द्वारा अनुमन्य सुविधाओं का जायज़ा लेने तथा बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विद्या शंकर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देवेन्द्र नाथ ने कार्मिक व्यवस्था, आयोग के आदेश निर्देश तथा पुलिस व्यवस्था के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। 
इस अवसर पर प्रेक्षक ब्रज मोहन कुमार, कैसरगंज के डा. एम. मुथुकुमार, बलहा के एस. शशिकान्त सेन्थिल, ज्वाईन्ट मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तवंर आईएएस, रिटर्निंग आफिसर्स, ज़ोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट व अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।